संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम।
संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज की पुण्यतिथि पर आज होंगे विविध कार्यक्रम
भूमिका भास्कर बालाघाट- श्री नामदेव सेवा समिति बालाघाट मध्यप्रदेश के द्वारा संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज की पुण्यतिथि रविवार को ग्राम गर्रा स्थित विट्ठल रुक्मणि नामदेव मंदिर विट्ठल धाम में मनाई जाएगी।इस मौके पर सुबह साढ़े बजे से संगीतमय हरि नाम कीर्तन होगा।साथ ही सुबह 11 बजे से संत नामदेव और उनके साहित्य की पालकी यात्रा व दोपहर 12 बजे से कथा पूजन कर भोग लगाकर श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।इस अवसर पर श्री नामदेव सेवा समिति मप्र के महामंत्री अशोक सिहासने ने श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
————-
