प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत हितग्राहियो को किया गया निशुल्क खाद्यान्न वितरित।

0
IMG-20210807-WA0144

रिपोर्टर :— भुमिका भास्कर मंदसौर जिला ब्यूरो चीफ बापुलाल डांगी

अन्न महोत्सव , मनाया गया–!

लोकेशन :— गरोठ

गरोठ– कोई गरीब भूखा ना सोए, इसको लेकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश में गरीबों के लिए निशुल्क खाद्यान्न वितरण योजना प्रारंभ की गई,
इसके अंतर्गत आज गरोठ क्षेत्र में जनपद पंचायत एवं अटल मांगलिक भवन के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सभी राशन की दुकानों में 10 -10 किलो ग्राम निशुल्क खाद्यान्न थेले में वितरित किया गया।
गरोठ नगर में भी बड़ी धूमधाम, उत्साह और ढोल धमाकों के साथ अन्न महोत्सव मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेश सेठिया, मंडल अध्यक्ष भाजपा उमराव सिंह चौहान, महामंत्री विनोद ग्वाला, श्रीमती अनोख देवी पाटीदार, दिनेश गुरुकृपा, आदि रहे,
जिसमें सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया, इसके पश्चात कन्याऔ का श्रीफल एवं मिठाई भेंट कर पुजन किया गया, जिसके बाद अतिथियों का स्वागत रामेश्वर प्रजापत, श्याम मालवीय, राजेंद्र मालवीय अशोक मालवीय, राजू मालवीय राजू सोसाइटी, कैलाश पाटीदार, राकेश कुलमोदिया,प्रकाश मालवीय, महिला बाल विकास अधिकारी सुश्री रीना झिजोरिया आदि ने किया।
अतिथियों के उदबोधन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज चौहान, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी,का लाइव प्रसारण सुना गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा 100-100 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक निशुल्क खाद्यान्न थेले दिये गये,बाकी बचे हितग्राहियों को राशन की दुकानों पर खाद्यान्न थेले उपलब्ध रहेंगे।
संचालन ओमप्रकाश नागर, चन्द्र शेखर शर्मा चन्दुजी सर,शिक्षक ने किया।


महिला बाल विकास विभाग गरोठ की रही अहम भूमिका–!
अन्न महोत्सव कार्यक्रम में महिला बाल विकास विभाग गरोठ द्वारा कन्या पूजन में अहम भूमिका रही। इस अवसर पर महिला बाल विकास अधिकारी सुश्री रीना झिजोरिया, सुश्री बिंदु सोनी, रेखा सोनी अर्चना सोनी, मीना हाडा, सुनीता करमकर,मधु गुप्ता, मंजु सांखला,उषा शर्मा,आदि उपस्थित रहे।
साथ हि नगर परिषद सीएमओ पवन कुमार ,उपेन्द्र परमार, सर्वज्ञ शर्मा,भी मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!