प्रभारी मंत्री ने अन्नोत्सव के तहत किया नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण

0
IMG-20210807-WA0149

शहडोल ब्यूरो चीफ सत्येन्द्र सिंह की रिपोर्ट

शहडोल- जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश शासन के राज्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड जनजाति कल्याण विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री रामखेलावन पटेल ने आज नगर नगर के वार्ड नंबर 10 एवं 11 की उचित मूल्य दुकान में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत किए जा रहे राशन वितरण में श्रीमती मीरा बाई सहित शासन द्वारा उपलब्ध कराए गए 10 किलो के झूले में नि:शुल्क राशन का वितरण किया।

 इस अवसर पर विधायक जयसिंहनगर श्री जयसिंह मरावी, कलेक्टर डॉ० सत्येंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे, समाजसेवी श्री कमल प्रताप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!