खुले मैदान में मिला तेंदुए का शव, करंट से मौत की आशंका।

0
IMG-20210907-WA0152

राहुल उपाध्याय की रिपोर्ट


कटनी। बहोरीबंद वन परिक्षेत्र के कुआं, खड़रा दुर्गा माता मंदिर के पास खुले मैदान में एक तेंदुए की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
सूचना पर वन विभाग की टीम रेंजर रोहित जैन, डिप्टी रेंजर चंद्रशेखर नामदेव, वनरक्षक आकाश जगाते, वनरक्षक सुयोग्य उपाध्याय सहित अन्य वन कर्मी मौके पर पहुँचे। जहां तेंदुए का शव मिला है उस स्थान के पास ही बिजली के तार पड़े देखे गए। आशंका जताई जा रही है कि करंट से तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए के शव मिलने की सूचना के बाद से ही लोगो का हुजूम घटनास्थल पर लग गया। वन अमले द्वारा मौका स्थल पर किसी के भी जाने से रोक लगा दी गई है। डीएफओ आरसी विश्वकर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्वा तेंदुए के शिकार की जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के असल कारणों का खुलासा होगा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!