विश्व पर्यावरण दिवस पर वेबिनार का हुआ आयोजन।
विश्व पर्यावरण दिवस पर वेबिनार का हुआ आयोजन
जयसिंहनगर । शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में आईक्यूएसी के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन किया गया । कार्यक्रम महाविद्यालय के संस्था प्रमुख/संरक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में वनपतिशास्त्र के सहायक प्राध्यापक व कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रकाश चंद्र पटेल द्वारा आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में ऑनलाइन पटल पर शामिल मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गढ़ाकोटा सागर से डॉ. सुनील बाबू विश्वकर्मा, प्राध्यापक ( भूगोल) ने पर्यावरण दिवस पर अपने विचारों को रखा।आपने वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि प्राणवायु प्रदान करने वाले पेड़ -पौधों को अगर हमने संरक्षित नही किया तो खुशहाली नहीं आ सकती क्योंकि पौधे है तो, कल है हरियाली होगी तभी खुशहाली होगी । कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में शासकीय कन्या महाविद्यालय ,सतना से डॉ. अनूप सिंह बघेल, सहायक प्राध्यापक वनस्पति शास्त्र द्वारा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन पर तथ्यात्मक रिपोर्ट देते हुए भूमंडलीकरण स्तर पर हो रहे जागरूकता अभियान एवं सरकार के सफल प्रयासों की सराहना की ,साथ ही हम सबको हिदायत दी कि हमारा कर्तव्य है कि हम सभी पर्यावरण के प्रति जागरूक हों । अंतिम वक्ता व कार्यक्रम के सचिव डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, सहायक प्राध्यापक, वनस्पति शास्त्र द्वारा भी पर्यावरण दिवस पर विशेष चर्चा की उन्होंने कहा कि हम सभी जो भी दिवस या समारोह आयोजित करते हैं उन सभी कार्यक्रमों में उपहार स्वरूप एक पौधा दें और उसे बड़ा करने की सपथ लें तभी हरियाली और खुशहाली होगी। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. मंगल सिंह अहिरवार, सहायक प्राध्यापक हिंदी द्वारा किया गया। उन्होनें डॉ. आशुतोष मिश्र की पंक्तियों को उध्दृत करते हुए पर्यावरण से संबंधित कुछ यों कहा कि ” जितना प्रेम लोग , पेड़ों के पीछे और पेड़ों के नीचे किया करते हैं अगर उतना ही प्रेम ,पेड़ो से भी करें ,तो प्रेम भी बचा रहेगा और प्रेम करने की जगह भी।” कार्यक्रम का आभार डॉ. प्रकाश चंद्र पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शामिल डॉ. लवकुश दीपेंद्र, डॉ.ममता पांडेय (नेक समन्वयक) डॉ.सुनीता गुप्ता, डॉ. यदुवीर मिश्रा,प्रो.गजेंद्र परते (आई. क्यू. ए. सी समन्वयक) प्रो. सतीश वर्मा,प्रो. उत्तम सिंह, श्री आदित्य शुक्ला एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
![]()

