चेंबर एवं कैट के संयुक्त प्रयास से कलेक्टर ने दिए व्यापरहित में निर्णय।

0
IMG-20210809-WA0241

प्रकाश राजपूत की रिपोर्ट


उमरिया
कोलकाता से हर साल त्योहारों में कपड़ा व्यवसाय करने आ रहे व्यापारियों का स्थानीय कपड़ा व्यापारियों के विरोध के चलते एवं कोरोनो गाईड लाइन के तहत कलकत्ता के व्यापारियों को उमरिया नगर में रोक लगाए जाने की मांग को लेकर उमरिया चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के दोनों ही व्यापारी संगठनों ने संयुक्त रूप से व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर महोदय से मुलाकात की।
उमरिया चेंबर ऑफ कॉमर्स के एवं फेडरेशन ऑफ कैट के प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त रुप से कलेक्टर महोदय से चर्चा उपरांत कहा कि कोरोनो जैसी महामारी को देखते हुए बाहर से आये कलकत्ता के व्यापारियों को कोरोनो गाईड लाइन के तहत तथा तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए कलकत्ता के व्यापारियों को उमरिया नगर में व्यापार की अनुमति न दी जाए साथ ही कहा कि एक साथ इतनी सारी दुकानें एक ही स्थान पर लगाने से भीड़ को नियंत्रित नही किया जा सकता है एवं व्यापार करते हुए कलकत्ता के व्यापारियों की संख्या सैकड़ों में होती है एवं इनका आवागमन उमरिया से कलकत्ता बार बार होने से कोरोनो जैसी महामारी बीमारी को देखते हुए उमरिया नगर में तीसरी लहर आने की आशंका हो सकती है।
चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट )द्वारा निरंतर विरोध के उपरांत स्थानीय प्रशासन एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि के बीच हुई वार्ता में स्थानीय रेडीमेड एवं कपड़ा व्यापारियों को स्थानीय नगरपालिका प्रांगण में बनी दुकाने दी जाएंगी तथा कलकत्ता के व्यापारियों को स्थानीय बस स्टैंड में 10 दुकानें लगाने की अनुमति दी जाएगी जिसमें 5 दुकानें कॉम्प्लेक्स साइड 5 दुकाने आगे की ओर दूर-दूर लगाए जाएंगे तथा अन्य 5-5 दुकानें शहर के अन्यत्र स्थान पर लगाने की अनुमति दी जाएगी इस अवसर पर कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार सहवाल,अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ़ नीरज खरे,मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशि कपूर गढ़पाले, उमरिया चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रतन खंडेलवाल सचिव नीरज चंदानी कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के जिला अध्यक्ष कीर्ति सोनी, सचिव अश्वनी वाधवा,द्वारका सजदेव, गोविंद लालवानी,नरेश लालवानी, हेमंत चंदानी आदि व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!