विश्व आदिवासी दिवस मनाया।
राजपाल यादव की रिपोर्ट
बनखेड़ी – नगर परिषद बनखेडी मे गोंडवाना महासभा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने नगर में शंकर चौराहे से लेकर मेन रोड से होते हुए रैली निकालकर विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया ढोल नगाड़ों के साथ पैदल चलकर महिलाओं पुरूषों ने अपने समाज के महापुरुषों को याद किया बीच में ठाकुर मोहल्ला के जागरूक लोगों ने चाय पानी की व्यवस्था की गई रैली के रूप में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है जिसमें कहा गया है वर्तमान प्रदेश सरकार ने मंहगाई को चरम सीमा पार कर चुकी हैं उसके खिलाफ मे राज्यपाल महामहिम के नाम तहसीलदार राजीव कुमार कहार को ज्ञापन सौंपा है और भी अपनी पीड़ा को बताया कि बनखेड़ी में पहले ग्राम पंचायत के समय कोई सरकारी आदिवासी समाज के लिए भवन बना था उस में किसी अधिकारी का कब्जा है उस भवन को खाली कराया जावे जिससे समाज लोगों को कार्यक्रम करने के लिए इधर उधर ना भटकना पड़े इस बात पर तहसीलदार महोदय ने आश्वासन दिया कि मैं उस भवन को खाली करने की बात कही गई है और सत्ताधारी सरकार की मंहगाई विरोधी नीतियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा है इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश कुमार उइके गोगपा महामंत्री प्रदेश जयसिंह उईके महासभा जिला अध्यक्ष रामनारायण भल्लावी नावरे जी प्रेमाभान मस्कोले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्हेलाल रोहर प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल यादव आदि उपस्थित रहे
