युवा समाजसेवियों ने हरियाली अमावस्या के पर्व पर उमरिया के शाकम्भरी मन्दिर प्रांगण पर वृक्षारोपण किया।

0
IMG-20210809-WA0093

प्रकाश राजपूत की रिपोर्ट


उमारिया । जिले के युवा समाजसेवियों द्वारा नगर के स्टेशन चौराहे के समीप स्थित शाकम्भरी मन्दिर प्रांगण पर वृक्षारोपण किया गया जिसमें फलदार पौधे आम , बेल , जामुन , नीम एवं कनेर व पुष्पो के पौधे रोपित किये गए । जिसमे सभी जनप्रतिनिधियों , युवाओ , छात्राओं ने सहभागिता दी साथ ही वर्तमान समय मे पर्यावरण की उपयोगिता , पोधो के महत्व , कोरोना वैक्सीन जनजागरूकता अन्य सभी विषयों पर चर्चा की गई ।

मुख्य अतिथि पूर्व जनभागीदारी महाविद्यालय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार जी एवं विद्यार्थी परिषद के पूर्व जिला संयोजक अमित सिंह जी रहे उन्होंने वर्तमान में कोरोना रोकथाम हेतु वृक्ष लगाने की अपील की । शिक्षक श्री लालजी साहू व राकेश गुप्ता जी ने वृक्षों व पर्यावरण के महत्व के विषय मे बतलाया ।

मुख्य वक्ता म.प्र. जनअभियान परिषद उमरिया जिला समन्वयक श्री शिवशंकर शर्मा जी ने सरकार के कोरोना काल मे चलाय जा रहे योजनाओ व वैक्सीनेशन , अंकुर अभियान के विषय मे अपना वक्तव्य दिया ।

इस कार्यक्रम का आयोजन युवा समाजसेवी उदय नारायण साहू जी ने किया उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय मे कैसे पूरा विश्व कोरोना महामारी से ऑक्सीजन संकट का सामना कर रहा था पैसे से भी प्राणवायु नही मिल रही थी जिसका एकमात्र विकल्प है वृक्ष । पीपल , तुलसी , वट वृक्ष अधिक ऑक्सीजन देते है इन्हें अधिक से अधिक लगाए , सभी युवाओ ने अधिक से अधिक नागरिको से पौधे लगाने व कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की ।

इस अभियान में मुख्य रूप से युवा समाजसेवी उदय नारायण साहू जी , सागर बर्मन जी , रीता यादव जी , दीपाली प्रजापति जी , कुलदीप साहू जी , लकी श्रीवास्तव जी , कृष्णा शाह जी , दीपम दर्दवंशी जी , त्रिशा गुप्ता जी , नरेंद्र राय जी , आशीष सोनी जी एवं सभी युवा उपस्थित रहे ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!