शासकीय कार्यालयों में सप्ताह के 5 दिवस होगा कामकाज।

0

शासकीय कार्यालयों में फाइव-डे वीक व्यवस्था 31 दिसंबर 2022 तक
प्रत्येक शनिवार को शासकीय कार्यालयों में रहेगा अवकाश
भूमिका भास्कर बालाघाट- शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) की व्यवस्था 31 दिसंबर 2022 तक प्रभावशील रहेगी। सचिव सामान्य प्रशासन विभाग डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में सम्पूर्ण प्रदेश के शासकीय कार्यालयों के कार्य-दिवस सप्ताह में 5 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गये थे। यह आदेश 30 जून 2022 तक प्रभावशील था, जिसे 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं और सभी कार्यालय प्रमुखों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए अपने अधिनिस्थों को भी इस संबंध में सूचित करने कहा गया है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!