जिला पंचायत के 15 और जनपद के 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन लिए वापस।
जिला पंचायत के 15 एवं जनपद पंचायतों के 17 अभ्यर्थियों ने अपना नाम लिया वापस
शहडोल – त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के मददेनजर 10 जून 2022 को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत के 15 एवं जनपद पंचायतों के 17 अभ्यर्थियों ने अपना नामाकंन वापस लिया है। जनपद पंचायत सोहागपुर के 06, जनपद पंचायत गोहपारू के 02, जयसिंहनगर के 04, ब्यौहारी के 03 एवं बुढार 02 अभ्यर्थियों ने अपना नाम वापस लिया।
![]()

