ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन को मिली कोन सी बड़ी जिम्मेदारी, जाने।

0
IMG_20221210_171313

भूमिका भास्कर संवाददाता इंदौर – मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) की वार्षिक साधारण सभा की बैठक शनिवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में संपन्न हुई। बैठक में आगामी तीन वर्ष के लिए नए पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सहित छह नए सदस्य बनाए गए हैं। वर्तमान कार्यकारिणी को ही दोबारा मौका दिया गया है।

अभिलाष खांडेकर अध्यक्ष जबकि संजीव राव सचिव की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। बैठक एक घंटे में समाप्त हो गई। बैठक के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मध्य प्रदेश की क्रिकेट टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हमने रणजी ट्राफी जीतकर इतिहास रचा है। प्रदेश स्तर पर क्रिकेट के विकास के लिए जिस तरह के कार्य हो रहे हैं, अब उन्हें जिला और ग्रामीण स्तर तक ले जाने की योजना है। इसके लिए आगामी दिनों में कार्य योजना तैयार की जाएगी। एमपीसीए में सिंधिया के पुत्र महाआर्यमन को सदस्यता दिए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा- हमारे संगठन में नए सदस्य प्रतिवर्ष शामिल होते हैं। यह एक नियमित प्रक्रिया है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!