मां वीरासन देवी मंदिर में खुली दान पेटी 1 लाख से भी अधिक निकला खजाना।
अंकुर राय ढीमरखेड़ा – मध्य प्रदेश भर में प्रसिद्ध कचनारी पाली वीरासन मंदिर का श्रद्धालुओं की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। आम हो या खास हर कोई वीरासन मंदिर पहुंचकर माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त करता है।हाल ही में इससे जुड़ी एक खबर आई जिसके अनुसार मां विरासन देवी मंदिर में नए साल के बाद 3 महीने बीत जाने पर मंदिर की विभिन्न दानपेटियों को खोला गया। दान पेटियों को खोले जाने के बाद आज दिनांक 12/04/2022 को दान पेटियों की धनराशि की गिनती की गई है। जिसमे मोहन लाल मोहन लाल साहू (राजस्व निरीक्षक सिलोंडी),अशोक सिंह बागरी,नीरज झारिया,रोबिन सिंह(पटवारी),विनोद बागरी(सचिव),आर पी तिवारी,ओंकार प्रसाद की उपस्थिति में दान पेटी खोली गई इस बार करीब 1लाख 45हजार छः सो पचपन रुपए मात्र की राशि मंदिर को प्राप्त हुई है।जब दान पेटी खोली गई तो मोहन लाल साहू (राजस्व निरीक्षक सिलोंडी),अशोक सिंह बागरी,नीरज झारिया,रोबिन सिंह(पटवारी),विनोद बागरी(सचिव),प्रकाश दाहिया,कोदुलाल दाहिया,रामचरण दाहिया(कोटवार),आर पी तिवारी,ओंकार प्रसाद सोनी व अन्य उपस्थित जन मौजूद थे।
![]()

