अघोषित विद्युत कटौती को लेकर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन।
गौरझामर से अमित साहू की रिपोर्ट
गौरझामर –लगातार की जा रही ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती ग्रामीणों और किसानों के लिए आक्रोश तैयार कर रही है आज इसी के चलते देवरी विधानसभा क्षेत्र के मणि जमुनिया ग्राम जहां पर पिछले 1 सप्ताह से बिजली मिल पाना असंभव हो रहा है किसानों ने अपनी पीड़ा विद्युत कंपनी के कार्यालय गौरझामर मैं कार्यालय प्रभारी प्रशांत सिंह एवं 132 केवी इंजीनियर विश्वकर्मा को सुनाई एवं आवेदन भी दिया किसानों का साथ देने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रभारी भी सम्मिलित रहे जिसके निदान हेतु 132 केवी के इंजीनियर द्वारा उच्च अधिकारियों से फोन पर चर्चा की गई और समस्या से अवगत कराया गया लिखित आवेदन को पढ़कर उच्च अधिकारी द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर कटौती के अलावा अन्य कटौती को बंद किए जाने की आश्वासन दिया गया वही विद्युत विभाग गौरझामर कार्यालय प्रभारी प्रशांत सिंह ने भी कहा कि जो विद्युत भार ऊपर से उपलब्ध हो रहा है उसे कार्यालय द्वारा सीधा प्रदान किया जाएगा अगर उसमें कोई कटौती की जाए तो आप हमसे शिकायत कर सकते हैं गौरझामर संवाददाता अमित साहू की रिपोर्ट
![]()

