महँगाई के विरोध मे नरसिंहगढ़ काँग्रेस पार्टी का धरना प्रदर्शन।
नरसिंहगढ़ – बुधवार को बस स्टैंड नीम तिराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन देश में बढ़ती महंगाई, कम हो रहे रोजगार और सरकार की विफलताओं अघोषित विद्युत कटौती के साथ पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में हुआ। देश में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की बढ़ती कीमतें बेतहाशा महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया केंद्र सहित राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल दैनिक जीवन यापन की खाद्य सामग्री लोहा सीमेंट सरिया मकान निर्माण की सामग्री खाना पकाने की गैस की कीमतों के भाव आज आसमान छू रहे हैं जिससे आम गरीब मजदूर वर्ग के लोग परेशान हैं वर्तमान स्थिति में आम आदमी का जीवन जीना दुर्लभ हो गया है महंगाई से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है और सरकार सुध नहीं ले रही है देश में रोजगार कमी के चलते बेरोजगारी के कारण आए दिन शिक्षित बेरोजगार कुंठा व आत्महत्या की ओर अग्रसर हो रहे हैं इन सब मांगों को लेकर कांग्रेश पार्टी के पद अधिकारियों और कार्यकर्ता द्वारा एक दिवसीय धरना दिया वहीं एक रैली बनाकर थाना प्रभारी को महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में मांग करते हुए कहा गए कि शीघ्र अति शीघ्र महंगाई कम करने के लिए सख्त कदम उठाएं वर्तमान सरकार सभी वस्तुओं की कीमतों में कमी की जा कर महंगाई पर लगाम लगाएं और शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराएं भर्तियां निकला कर बेरोजगारी को दूर करें अन्यथा कांग्रेश पार्टी को आंदोलन के मजबूर होकर अन्य लोकतांत्रिक कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ेगा धरना प्रदर्शन में पूर्व विधायक गिरीश भंडारी पूर्व विधायक धूल सिंह यादव जेपी अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष गोविंद सिंह गुर्जर जिला सचिव मनोज महावर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र गुर्जर रईस अहमद गुड्डू शहर अध्यक्ष लखन रुहेला बोडा ब्लॉक अध्यक्ष युवक कांग्रेश विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव उपाध्यक्ष लोकेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष रवि परिहार अरुण सिंह परमार नगर अध्यक्ष समिता झबर राजेश सिंगी सेलू परिहार जिपी वर्मा अभिनव पंचोली विष्णु नागर लोकेश सेन बम भगवान सिंह नागर गिरिराज सिंह नरेंद्र रूवाला प्रकाश वर्मा मुबारिक मंसूरी भूपेंद्र सिंह उमठ हरि सिंह मीणा रोहित मीणा ओम जाटव घीसा लाल धनराज आदि लोग मौजूद रहे
![]()

