शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे आपे को बस ने मारी टक्कर ,एक की मौत 11 घायल।
शादी समारोह में खाना बनाने जा रहे आपे वाहन को
बस ने मारी टक्कर एक की मौत
आपे लोडिंग वाहन को बस ने पीछे से मारी टक्कर , 11 पहुंचे अस्पताल एक की गई जा…
देवरी कलां:-सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है,जिसमें बस ने आपे वाहन को टक्कर मार दी,सड़क घटना में आपे लोडिंग वाहन में सवार एक व्यक्ति की जान चली गई ,और 10 लोग घायल हैं जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 9:00 बजे नेशनल हाईवे 44 चरगुंआ चौराहे की है जहां एक तेज रफ्तार स्लीपर बस ने पीछे से आपे लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी,जिस वजह से बाहन अनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए रोड किनारे बनी खाई में जा गिरा सूचना मिलते ही गौरझामर थाना,108 वाहन पुलिस मौके पर पहुंची तत्काल ही स्थानीय लोगों की मदद से और पुलिस वाहन और 108 की सहायता से घायलों को देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भर्ती कराया। जहां पर सभी घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है और वहीं घटना में गंभीर चार लोगों को डॉक्टर ने जिला चिकित्सालय रेफर किया। एवं डॉक्टर ने गुड्डू उर्फ राजकुमार बैरागी को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सभी लोग आपे वाहन में सवार होकर देवरी से मणि जमुनिया गांव में शादी समारोह में खाना बनाने के लिए जा रहे थे,तभी रास्ते में सभी हादसे का शिकार हो गए उक्त घटना में मृतक व्यक्ति का पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया है वहीं पुलिस अब स्लीपर बस को तलाश में जुटी हुई है।
![]()

