कल क्या होगा जैन धर्मशाला में जाने ?
नगर परिषद चुनाव को लेकर कल होगी भाजपा की अहम बैठक, दावेदारों से लेंगे आवेदन
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
सोमवार को भारतीय जनता पार्टी बड़ावदा (नगर )की कार्यसमिति की बैठक होगी। जिसमे नगर परिषद चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया एवं रायशुमारी आदि के विषय मे चर्चा की जाएगी।यह बैठक पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत ,बड़ावदा मण्डल नगरीय निकाय प्रभारी प्रदीप उपाध्याय एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र हिंगड़ बड़ावदा मण्डल नगरीय निकाय चुनाव सह प्रभारी लाल सिंह ठीकरीया के मार्गदर्शन मे सम्पन्न होंगी।
इस बैठक मे बड़ावदा नगर मे निवासरत भारतीय जनता पार्टी के समस्त सक्रिय कार्यकर्ता, पदाधिकारीगण, नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद गण सभी वरिष्ठ जन साथी एवं वर्तमान मे भाजपा समर्पित इच्छुक (पार्षद)उमीदवार बैठक में बुलाये गए है। मंडल अध्यक्ष् महेन्द्र सिंह ने बताया कि बैठक प्रातः 10:30 जैन धर्मशाला में होगी।
बैठक की सूचना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पार्षद पद के इच्छुक दावेदारों ने अपने आवेदन रविवार को तैयार किए हैं साथ ही सभी दावेदार अपने अपने हिसाब से टीम बनाकर टिकट की मांग करेंगे। उधर इस मीटिंग को लेकर कई नेताओं का कहना है कि यह मीटिंग सिर्फ औपचारिक होगी क्योंकि चौराहों की चर्चाओं के मुताबिक 15 वार्डों के पार्षद पद के उम्मीदवार लगभग घोषित कर दिए गए हैं क्योंकि कई लोगों ने तो प्रचार भी शुरू कर दिया है। ऐसे में इस मीटिंग को लेकर आशंका जताई जा रही है ।कुछ लोग जो संगठन में अपना वजूद तो रखते हैं लेकिन संगठनों के निर्णय से उन्हें दूर रखा जाता है ऐसे कार्यकर्ताओं का कहना है कि पार्टी मैं अभी सिर्फ लोग अपने अपने हिसाब से टिकट बांट रहे हैं जबकि संगठन ने इस संदर्भ में कोई घोषणा नहीं की है। उधर भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने भी कहा है कि भाजपा मैं संगठन का निर्णय सर्वोपरि होता है। विधिवत नियमानुसार कार्यवाही करके ही जिला अध्यक्ष उम्मीदवारों की घोषणा करें।गे किसी भी व्यक्ति के कहने से कोई टिकट तय नहीं होता है ।चर्चा कुछ भी नहीं होगा। भाजपा सोच समझकर 15 वार्डों के टिकट देगी। निष्ठावान कार्यकर्ता एवं जनता से जुड़े कार्यकर्ताओं को पूरी अहमियत देने का प्रयास होगा ताकि नगर परिषद पर भाजपा का बहुमत काबिल हो सके।
