छात्रवृति एवं आवास के लिए आवेदन आमंत्रित।

0

30 जून तक पोर्टल पर किये जा सकेंगे छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता हेतु आवेदन
विशाल महानंद बालाघाट- अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिये छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता हेतु MP TAASC पोर्टल पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री राहुल नायक ने यह जानकारी देते जिले में स्थित सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों से कहा है कि वे अपने संस्थान में अध्ययनरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के सभी पात्र छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता के आवेदन इस निर्धारित तिथि तक भरवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के सूचना पटल पर भी इसकी जानकारी चस्पा की जाये, ताकि समय सीमा के भीतर उनके आवेदन भरे जाने की कार्यवाही पूरी की जा सके। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के मुताबिक यदि कोई छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति या आवास सहायता से वंचित रहते हैं तो इसके लिये सबंधित महाविद्यालय के प्रमुख को सम्पूर्ण रूप से जिम्मेदार माना जायेगा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!