भाजपा को आखिर मिल गया वाक ओवर ?
काश!ये फैसला पहले ले लिया होता?
गरगढ़िया में आया अचानक राजनीतिक मोड ,भाजपा को मिल गया वाकओवर
शिरीष सकलेचा।बड़ावदा
जावरा जनपद की ग्राम पंचायत गरगढ़िया में रविवार को एकाएक राजनीतिक मोड़ आया यहां सरपंच पद हेतु अनारक्षित सीट पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार भगवन्ता मुकेश पांचाल ने भाजपा के प्रत्याशी तेजू बाई दशरथ गुर्जर को समर्थन देने की घोषणा कर दी। पांचाल के इस तरह गुर्जर को समर्थन देने की घोषणा सोशल मीडिया पर जब वायरल हुई तो राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मच गई कांग्रेस के पदाधिकारी इस तरह के घटनाक्रम को लेकर खुद चकित रह गए व फोन लगाकर कंफर्म किया। यहां भाजपा को वॉकओवर मिल गया है। बताया जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष तेजू बाई दशरथ गुर्जर को गरगड़िया, जुनाखेड़ा,थडोदा,
तीनों गांव के दो सो से ढाई सौ लोगो ने गरगढ़िया के शिव मंदिर पर बैठक में सम्मिलित होकर श्रीमती गुर्जर को समर्थन देकर लगभग अपना सरपंच चुना लिया। इस दौरान मुकेश पांचाल भी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि सभी गांव वासियों ने पंचायत के विकास की दृष्टि से अच्छा निर्णय लिया है। इसमें पंचायत के गांव वासियों एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा है। श्रीमती पांचाल ने समर्थन देकर अपनी उदारता का परिचय दिया है ।अब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पंचायत का विकास करवाएंगे । गुर्जर ने भी सभी सहयोगियों के प्रति आभार माना है। पूर्व सरपंच मुकेश पांचाल ने इस प्रतिनिधि को बताया कि उन्होंने किसी दबाव अथवा लालच में यह समर्थन नहीं दिया है बल्कि गांव के हित में फैसला लिया है। मैं उपसरपंच व सरपंच रह चुका हूं इसलिए मन में ख्याल आया कि क्यो न इस बार अपने मित्र को सेवा का मौका दिया जाए। हम मिलजुल कर गांव का जो और विकास होना है उसे करवाएंगे।
पांचाल द्वारा गुर्जर को समर्थन देने की घोषणा के बाद गांव वासियों ने दोनों नेताओं का पुष्प मालाओं से स्वागत किया। उधर गांव वासियों को इस बात का भी मलाल है कि यदि यह निर्णय नाम वापसी के पूर्व ले लिया जाता तो यह पंचायत निर्विरोध निर्वाचित हो जाती एवं विकास कार्य हेतु मुख्यमंत्री की ओर से विशेष पैकेज मिल जाता। गांव वासियों का कहना है कि देर से सही लेकिन सभी ने दुरुस्ती से अच्छा निर्णय लिया है। इससे लोगों का समय व खर्च भी बचेगा।
