BHOPAL : MP में कांग्रेस को एक और झटका, बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा में शामिल

0
03

Pradyuman Singh Lodhi : मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक ने थाम लिया भाजपा का साथ।

भूमिका भास्कर संवाददाता भोपाल। मध्य प्रदेश के बड़ा मलहरा से कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली, इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे। उपचुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। इसके पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक विधायकों ने इस्तीफा देकर कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी। यह बात सामने आ रही है कि पिछले कुछ दिनों से प्रद्युम्न सिंह लोधी उमा भारती और अन्य भाजपा नेताओं के संपर्क में थे।

पिछले दिनों वे सीएम शिवराज सिंह चौहान से भी मिलने पहुंचे थे। गौरतलब है कि बड़ा मलहरा से कभी उमा भारती विधायक बनकर मध्य प्रदेश की सीएम बनीं थीं। टीकमगढ़ के इलाके में उमा भारती का वर्चस्व माना जाता है। लोधी भी उनके ही समाज से आते हैं, ऐसे में वे अपने इलाके के कांग्रेस विधायक को भाजपा में ले आईं।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!