युवा बने गांव की ताकत: कमिश्नर श्री शर्मा।
शहडोल से सत्येन्द्र सिंह की रिपोर्ट
शहडोल 11 अगस्त 2021 – कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा ने युवा से अपील करते हुए कहा है कि, वे गांव की ताकत बनें, अपनी ऊर्जा का उपयोग गांव के सकारात्मक कार्याें में करे। कमिश्नर ने कहा कि, शहडोल संभाग के सभी ग्राम पंचायतांे में फुटबाल क्लब का गठन किया जा रहा है युवा फुटबाल क्लब के सदस्य बने तथा फुटबाल खेलकर अपना शारीरिक विकास करें। कमिश्नर ने कहा है कि, पुलिस भर्ती, होम गार्ड भर्ती एवं सेना की भर्ती में शारीरिक क्षमताओं एवं खेलकूदों की गतिविधियों से अच्छी कामयाबी मिलती है। उन्होंने कहा कि, इसी को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल संभाग में फुटबाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कमिश्नर ने कहा कि निकट भविष्य में शहडोल संभाग मे फुटबाल का संभागीय ओलंपिक होगा। जिसमें शहडोल संभाग के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कमिश्नर शहडोल संभाग श्री राजीव शर्मा आज शहडोल जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत खोह में युवाओं को सम्बोंधित कर रहे थे। कमिश्नर ने ग्राम पंचायत खोह में फुटबाल क्लब के सदस्य युवाओं से चर्चा की तथा कहा कि वे निरंतर फुटबाल का अभ्यास करें। इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह भी उपस्थित थें।
