सेमलिया तीर्थ धाम पर हजारों लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ अखंड सनातन धर्म व संत महाकुंभ सम्मेलन
जेठालाल की झलक पाने उमड़े उनके दीवाने, चित परिचित शैली में गुदगुदाया लोगों को
सेमलिया तीर्थधाम से शिरीष सकलेचा
रतलाम जिले के कालूखेड़ा के समीप सेमलिया तीर्थ धाम पर सोमवार को अखंड सनातन धर्म व संत महाकुंभ सम्मेलन महामंडलेश्वर मधुसुधानन्द जी महाराज की प्रेरणा से हजारो माता भक्तों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में प्रख्यात संत व मधुसुधानन्द जी के गुरु आदि विशेष रूप से आशीर्वाद देने आए।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के चर्चित कलाकार जेठालाल व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी विशेष रूप से मौजूद थे। जेठालाल ने अपने चित्त परिचित अंजाज में जय मता दी व जय जिनेन्द्र करते हुए कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार दीजिये। बच्चो को मोबाइल से दूर रहने को कहा तो सुबह उठकर माता पिता के चरण छूने की सिख दी। जेठालाल ने अपनी एक्टिंगो से मौजूद लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। जेठालाल की एक झलक पाने के लिए लोग उमड़ पड़े। धर्म सभा मे मौजूद सभी संतो ने कैलाश विजयवर्गीय को संत ऋषि जैसी उपमा से सम्मानित किया।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मधुसुधानन्द जी जैसे साधक ने अपनी साधना से इस भूमि को तपोभूमि बना दिया है। यहाँ जंगल मे मंगल हो गया है। आपने कहा कि बच्चों को हनुमान चालीसा व लड़कियों को दुर्गा पाठ जरूर पढ़ाये। विजयवर्गीय ने चलो बुलावा आया है–भजन की जोरदार प्रस्तुति दी।
सनचालन संतोष मेड़तवाल ने किया। आयोजन में रतलाम बिधायक चेतन कश्यप, पूर्व विधायाक जितेंद्र गेहलोत , के के सिंह वीरेंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर भभूति , रुद्राक्ष वितरण व विशाल भंडारा हुआ।