ट्रेंचिंग ग्राउंड में नही लगी थी आग , अन्य कारणों से नाडेप डेम में लगी थी आग , नगर परिषद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण।
दीपक जैन निवास (मंडला)
लगातार मीडिया में चल रही खबरों को देखते हुए नगर परिषद निवास अध्यक्ष हेमलता परस्ते द्वारा उपाध्यक्ष , पार्षद एवं परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ औचक निरीक्षण किया ।
स्वच्छता प्रभारी को भी पत्र जारी किया गया जिसमे यह बात सामने आई कि वार्ड क्रमांक 8 स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में निकाय के किसी भी कर्मी द्वारा आग नही लगाई गयी थी अपितु समीपस्थ नाड़ेप टैंक में आग लगी थी।
सत्यता की जाँच हेतु स्वयं परिषद अध्यक्ष , वार्ड पार्षद एवं निकाय अमला मौके पर पहुंचा जिससे यह बात सामने आई की आग ट्रेंचिंग ग्राउंड के बाहर ही लगी थी। आग लगने के कारणों की जानकारी फिलहाल निकाय द्वारा की जा रही है।
सीएमओ एवं उपयंत्री की सक्रियता के कारण निरंतर नगर में जारी है विकास कार्य
बता दें कि इन दिनों सीएमओ विकेश कुमरे एवं उययंत्री रोजिया डोंगरे की निगरानी में नगर में विभिन्न निर्माण कार्य निर्वाध रूप से चल रहे है और कार्यों की शुरुवात भी हो चुकी है है , बता दें की विगत दिनों हुए भूमिपूजन में निर्माण कार्य हो प्रारम्भ हो चुका है।
अवकाश के दिन भी उपयंत्री सक्रिय , कर रही निर्माण कार्यों का निरीक्षण
नगर परिषद निवास में पदस्थ उपयंत्री रोजिया डोंगरे अवकाश के दिन भी कार्यों पर नजर बनाये हुए है , उपयंत्री की निगरानी में ही गुणवत्तापूर्वक कार्य चल रहे है। निरंतर वार्डों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों की जानकारी सीएमओ तथा उपयंत्री द्वारा ली जा रही है।
स्वच्छता पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
नगर परिषद अमले द्वारा नगर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है बता दें कि स्वच्छता प्रभारी नोडल अधिकारी रोजिया डोंगरे स्वयं प्रतिदिन सुबह अलग – अलग वार्डों का भ्रमण कर स्वच्छता की जानकारी ले रही है और घर घर कचरा संग्रहण हेतु स्वच्छता कर्मियों को निर्देशित कर रही है , नालियों की साफ सफाई हेतु भी विशेष ध्यान उपयंत्री दे रही हैं।
—इनका कहना है—
निर्माण कार्य जारी है और गुणवत्तापूर्ण कार्य के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण कराया जाना हमारी जिम्मेदारी है , नगर में स्वच्छता संबंधी कार्य विशेष प्राथमिकता के साथ किये जा रहे हैं।
–रोजिया डोंगरे,उपयंत्री ,नप,निवास
![]()

