सुशासन समागम कार्यक्रम में शामिल हुए डिंडोरी के युवा।
भूमिका भास्कर डिंडोरी
रविंद्र भवन भोपाल के लिए डिंडोरी जिले से भोपाल के लिए रवाना हुए युवक
डिंडोरी सुशासन दिवस के उपलक्ष पर सुशासन समागम 13 दिसंबर 2022 को रविंद्र भवन भोपाल आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में शामिल हुए 52 जिलों के युवा युवती इसी क्रम में डिंडोरी जिले की नेहरू युवा केंद्र जिला डिंडोरी के नेशनल यूथ वॉलिंटियर भोपाल के लिए रवाना हुए। सुशासन समागम महाकुंभ में उपस्थित सभी युवाओं को मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा मार्गदर्शित एवं संबोधित किया गया। इस महाकुंभ में सभी युवा अपने अपने जिले के जमीनी स्तर के कार्य अनुभव और विचारों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य भागीदारों के साथ साझा किए । डिंडोरी जिले से इस भव्य सुशासन समागम में डिंडोरी विकासखंड से श्री हर्षित उपाध्याय, करंजिया विकासखंड से श्री अनिल कुमार यादव शामिल हुए।
![]()

