दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग पीड़िता ने नवजात शिशु को दिया जन्म।
दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग पीड़िता ने नवजात शिशु को दिया जन्म।
पीड़िता को डायल 100 ने पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र।
ऐंकर-
- देवरी क्षेत्र के महाराजपुर पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग यूवती के साथ विगत 3 माह पूर्व दुष्कर्म करने की घटना सामने आई थी। मामले में पीड़िता ने परिवार के साथ महाराजपुर थाना में पहुच कर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। घटना का आरोपित व्यक्ति आज भी जेल की सलाखों के पीछे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ग्राम की रहने वाली 16 वर्षीय युवती के साथ गांव के ही रहने वाले कमलेश पटेल पिता शंकर पटेल व्यक्ति के द्वारा दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में पुलिस के द्वारा पास्को एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया गया था। घटना की पीड़िता युवती के यहाँ बीते रोज गुरुवार को डिलेवरी होने की बात सामने आई है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिक बच्ची पेट से है उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी जब अचानक गुरुवार की सुबह उसका पेट दर्द होने लगा तो उनके द्वारा 108 एंबुलेंस को फोन लगाया गया परंतु गाड़ी उपलब्ध नहीं हो सकी तब उन्होंने डायल हंड्रेड पर कॉल किया और महाराजपुर थाना की डायल हंड्रेड उनके घर पहुंची तब दर्द से तड़प रही पीड़िता को सहारा मिला और डायल हंड्रेड के पायलट सतीश श्रीवास्तव और एएसआई राजेंद्र पांडे के द्वारा देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही डायल हंड्रेड की गाड़ी में नाबालिग पीड़िता ने नवजात शिशु को जन्म दे दिया। जिसे अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा बच्चा दोनों ही सुरक्षित एवं स्वास्थ हैं। हम आपको बता दें कि घटना की पीड़िता युवती को लेकर आ रही थाना महाराजपुर की डायल हंड्रेड बोलेरो गाड़ी की खस्ता हालत होने के कारण देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय से ना पहुंचने पर रास्ते में ही गाड़ी में युवती का प्रसव हो गया महाराजपुर थाना की डायल हंड्रेड मेंटेनेंस के अभाव में खस्ता हालत बनी हुई है जिससे तात्कालिक इमरजेंसी जैसी सेवा देने में अक्षम साबित हो रही है उक्त डायल हंड्रेड बोलेरो गाड़ी के पहिया खराब होने के कारण गाड़ी निर्धारित स्पीड से कम स्पीड से चलानी पड़ रही है वही गाड़ी में रखी स्टेफनी का टायर फट जाने के कारण गाड़ी में स्टेफनी भी मौजूद नहीं है गाड़ी में लगे पहिये चलते चलते पूरी तरह से घिस चुके है जो कभी भी फटकर गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकती है ऐसी ही चीर्ण सीर्ण अवस्था में उक्त प्राइवेट गाड़ी का संचालन महाराजपुर थाना की पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। हम आपको बता दें कि ठेकेदार के द्वारा इमरजेंसी सेवा में लगाई गई यह प्राइवेट गाड़ी कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकती है
![]()

