क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी की मनमानी से ग्रामीण परेशान।

0
IMG-20220513-WA0002.jpg

IMG-20220513-WA0002.jpg

क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी की मनमानी से ग्रामीण परेशान

 

विभागीय कर्मचारी ने भी बताई क्षेत्रीय पशु चिकित्सा अधिकारी की अनियमितताएं।

 

दमोह,नोहटा : जिले में अब अधिकाधिक विभाग के अधिकारी अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। फिर चाहे अधिकारी हों या कर्मचारी इस समय सभी मनमानी करते नजर आ रहे हैं। उच्च प्रशासनिक अधिकारी भी शिकायत के बाद ही मामले को संज्ञान में ले रहे हैं। ना कि स्वयं से क्षेत्र के पशु चिकित्सालयों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा उच्च अधिकारी भी ए सी वाले ऑफिस में से बाहर निकलना नहीं चाह रहे हैं। जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में निचले स्तर के अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही चरम सीमा पर देखी जा रही है। ऐसा ही मामला दमोह जिले के नोहटा से सामने आया है जहां पर पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सा अधिकारी की अनियमितताएं चरम सीमा पर देखी जा रही हैं। नोहटा के ग्रामीण व बजरंगदल के कार्यकर्ता महेंद्र राठौर राजू रजक शिवम् यादव, दिनेश कड़ेरे आदि ने बताया कि आए दिन सड़क पर बैठे पशु सड़क हादसे के शिकार होते रहते हैं जिन्हें चिकित्सा हेतु नोहटा चिकित्सालय ले जाया जाता है परन्तु पशु चिकित्सा अधिकारी डी.के. जैन की अनियमितता के चलते पशुओं का समय पर इलाज नहीं हो पाता है। तथा चिकित्सालय में सुविधाएं भले ही शासन प्रशासन द्वारा दुरुस्त रखी जा रही हों परन्तु डॉक्टर डीके जैन की लापरवाही से उन सभी सुविधाओं पर पानी फिरता दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों सहित पशु चिकित्सालय नोहटा में पदस्थ कर्मचारी लल्लू बाल्मीकि ने भी बताया कि डॉक्टर साब कभी समय पर नहीं आते हैं, सुबह 11: 20 बजे आते हैं और 12: 30 बजे चले जाते हैं महज एक घंटे के लिए रुकते हैं तथा पशु चिकित्सालय में खाना पूर्ति कर चले जाते हैं, तथा विभागीय कर्मचारी भी डॉक्टर डीके जैन की अनियमितता को बखूबी जानते हैं। तो वहीं नोहटा निवासी महेंद्र राठौर ने बताया कि डॉ डीके जैन की अनियमितता के कारण सही तरीके से पशुओं का इलाज नहीं हो पा रहा है। जब डॉक्टर साब को फोन लगाते हैं तो फोन भी नहीं उठाते हैं। तथा नोहटा चिकित्सालय में पदस्थ क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डीके जैन की मनमानी चरम पर है।

 

 

*इनका कहना है।*

 

वो चार पांच अस्पताल देखते हैं यदि नोहटा पशु चिकित्सालय में समय से नहीं पहुंच रहे है तो दिखवाता हूं।

 

*डॉ. नरेंद्र गुप्ता उप संचालक – पशु चिकित्सा दमोह*

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!