उत्कृष्ट विद्यालय में जल जीवन मिशन को लेकर कार्यशाला आयोजित

0
IMG-20220613-WA0069.jpg

IMG-20220613-WA0069.jpg

रविकांत बिदोल्या
हटा(दमोह)
उत्कृष्ट विद्यालय में जल जीवन संबाद विषय पर आयोजित हुई कार्यशाला एव रैली
एन सी सी के कैडेट्स ने ली सहभागिता
हटा- शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हटा में 11 मप्र एन सी सी बटालियन द्वारा जल जीवन संबाद विषय पर  कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे एन सी सी के दोनों ट्रूप 413 एव 456 के कैडेट्स ने सहभागिता ली विद्यालय के प्राचार्य श्री आर के पाठक ने अपने उद्बोधन में कैडेट्स ने जल संरक्षण पानी का बचाव एव साफ सफाई की बात करते हुये विद्यालय को साफ सुथरा रखने की अपील की  समाज सेवी प्रशांत पाठक (नीलू)  ने कैडेट्स को समाज उत्थान के लिये समाज सेवा के कार्य करने पर जोर दिया एन सी सी ऑफिसर एस एस राजपूत ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुई कैडेट्स को समाज सेवा ,जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण ,एवं अनुशासित जीवन जीने की बात कही जल संरक्षण के लिये जागरूकता रैली का आयोजन हाईस्कूल कालोनी नवोदय वार्ड में किया गया जिसमे विभिन्न प्रकार के नारे लिखे तख्तियों बैनरों से लोगो को जागरूक किया एव बारिश का पानी सहेजने की अपील नगर वासियों से की  उक्त कार्यक्रम में एन सी सी आफिसर पी एन खेमरिया  विद्यालय से शिक्षक अम्बनाथ स्वर्णकार,विमल तिवारी श्रद्धा अग्रवाल एवं एन सी सी कैडेट्स की उपस्थिति रही

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!