श्री रविदास जयंती मनाने को लेकर बैठक सम्पन्न, धूमधाम से मनाई जायेगी श्री रविदास जयंती।

भूमिका भास्कर संवाददाता बंडा :- श्री रविदास जयंती समारोह 2021 की तैयारियों को लेकर श्री रविदास जयंती आयोजन समिति के तत्वावधान में पुष्पेंद्र अहिरवार की अध्यक्षता में दिनांक 14 फरवरी 2021 को नगर के डाॅ. अम्बेडकर भवन वार्ड क्रमांक 15 में बैठक सम्पन्न हुई जिसमें श्री रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रुपरेखा बनाई गई बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष सत्गुरु महाराज जी की जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से मनायी जायेंगी जिसमें संत शिरोमणि की भव्य शोभायात्रा व पालकी निकाली जायेगी एवं सत्संग व गुरु अमृतवाणी होगी इसके साथ ही समाज सम्मेलन और मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सामाजिक गणमान्य नागरिकों ने समाज उत्थान की बात रखी। कार्यक्रम का संचालन संतोष प्रेमी एवं आभार समाजसेवी भागबल प्रसाद अहिरवार ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्री रविदास अनुयायी एवं सर्व समाज के लोग शामिल रहे। जिनमें मुख्यत: राकेश अहिरवार, धन प्रसाद रोहितास, अतुल बाल्मीकि, धनीराम अहिरवार, पूर्व पार्षद परमलाल अहिरवार, राजेश चौधरी, पूर्व पार्षद लल्लूभाई अहिरवार, पार्षद महेंद्र अहिरवार, पार्षद हरनाम अहिरवार, मोहन अहिरवार, कुलदीप अहिरवार, आकाश अहिरवार, गगन बाल्मीकि, महेंद्र आठिया, राजेंद्र अहिरवार, बाली प्रसाद अहिरवार, अशोक अहिरवार, छोटेलाल वर्मा, आशीष अहिरवार, हेमन्त कुमार अहिरवार, अमान सिंह अहिरवार, रमेशदास बाबा जी, बालचंद प्रेमी, बृजलाल बाबू, दौलत अहिरवार, नारायण चौधरी, रोशन वर्मा, उमेश अहिरवार, नीलेश अहिरवार इत्यादि मौजूद रहे।
