नारी शक्ति का जो हुआ सम्मान क्यो जाने ?

0

रक्तदान दिवस पर बड़ावदा सेवा समिति ने किया नारी शक्ति का सम्मान

बड़ावदा-शिरीष सकलेचा

14 जून विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान कैंप लगाए जाते हैं लेकिन बड़ावदा सेवा एवं रक्तदान संस्था द्वारा 14 जून शाम को मातृ शक्ति का सम्मान वंदन अभिनंदन कर रक्तदाताओं व संस्था को सहयोग देने वाली बहनों का सम्मान कर एक नई शुरूआत की गई ।
यहां ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती भगवंता राठौड़ एवं श्रीमती रुचिका जी शर्मा थी। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया उसके पश्चात संस्था की बहनों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने नारी शक्ति का माला बनाकर कुमकुम लगाकर व श्रीफल देकर सम्मान किया इस दौरान संस्था को सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों का भी कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य नागरिकों पत्रकारों ने सम्मान किया। श्रीमती अनुराधा कुमावत, श्रीमती पुष्पा राठौर, दीपिका पोरवाल दीपिका बोरीवाल पूजा बोरीवाल नेहा सिसोदिया अक्षिता व्यास व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे* ।
इस अवसर पर समाजसेवी अनिल अवस्थी ने कहा कि बडावदा सेवा एवं रक्तदान संस्था द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में जो कार्य किए जा रहे हैं वह सराहनीय है आज इस संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर ब्लड मिल रहा है ऐसी संस्थाओं का नगर वासियों को हमेशा सहयोग करना चाहिए।
भारतीय पत्रकार कल्याण महासंघ के जिला अध्यक्ष शिरीष सकलेचा ने कहा कि संस्था द्वारा प्रवीण व्यास के नेतृत्व में जो रक्तदान का बड़ा काम किया जा रहा है ।पूरी टीम ने देशभर में बड़ावदा क्षेत्र का नाम रक्तदान के लिए रोशन किया है। संस्था पता लगने पर तत्काल जरूरतमंदों को ब्लड देकर जीवन बचाने का काम कर रही है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष वाह संस्था सचिव मनोज जोशी ने कहा कि समाज सेवा का कार्य करना कठिन होता है लेकिन देखा जा रहा है यह बड़ावदा सेवा एवं रक्तदान संस्था निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए आज अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ रही है इस संस्था के सदस्यों की बड़ी संख्या यह बताती है कि इसके सभी सदस्य सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
कार्यक्रम का संचालन भगवती प्रसाद पोराणिक ने किया व आभार रक्त मित्र प्रवीण व्यास ने माना। पत्रकार लोकेश कुमावत प्रशांत दवे* सोहन जाधव एवं संस्था के शिविर संचालक लखन पाटीदार, अजय राठौर, कपिल व्यास, रक्त साथी सुमित चौहान ,लक्की कुमावत, नागेश्वर ,शिवम कुमावत, गोपाल राठौड़, राहुल परमार ,समरथ पाटीदार, बाबूलाल राठौड़, शैलेंद्र व्यास, दिलीप पाटीदार ,समरथ परिहार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!