बड़ावदा के किन वार्डों में फंसा पेच जाने ?
आज हो सकती है पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची जारी
कई वार्डों में मजबूत दावेदारों के होने से फसा पेच, संभागीय समिति में होगी चर्चा
बड़ावदा – शिरीष सकलेचा
नगर परिषद चुनाव को लेकर यहां 15 वार्डों के पार्षद पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची आज देर शाम जारी हो सकती है। कल रतलाम में कोर कमेटी की बैठक में नगर सहित जिले के विभिन्न नगरीय निकाय के पार्षद पद के उम्मीदवारों को लेकर गहन मंथन किया गया। बताया जाता है कि बड़ावदा नगर परिषद के भाजपा पार्षद पद के विभिन्न वार्डो के कई नामों को तो लगभग सहमति मिल गई है लेकिन तीन चार वार्डो में पेच फंसने के कारण 2 नामों के पैनल संभागीय समिति को भेजे गए हैं। वार्ड क्रमांक 3,8 ,13,14 ,15 को लेकर जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी अपने चहेतों को टिकिट दिलाने में लगें है। सिंधिया गुट भी विधानसभा में अपने पदाधिकारियों के लिए लगा हुआ है। आज संभागीय समिति की बैठक में इन वार्डो की चर्चा हो सकती है। बैठक में सांसद अनिल फिरोजिया सहित अन्य विधायक मौजूद रहेंगे। राजनीतिक गलियारों से निकल कर आ रही चर्चाओं के मुताबिक दो तीन नामों के टिकट कटने की संभावना यहां बताई जा रही थी उसमें से कुछ नाम तय हो सकते हैं ।अब हर किसी की निगाह आज होने वाली सूची पर टिकी हुई है। यहां पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है कि टिकिट वितरण में जो नाम चर्चा में थे उनमें उलटफेर हो सकता है। मीडिया में लगातार भाजपा मैं टिकट वितरण को लेकर खबरों के माध्यम से संगठन को अवगत कराया जा रहा है ।जिसको लेकर संगठन हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहता है क्योंकि बड़ावदा में संगठन हर हाल में भाजपा की परिषद चाहता है। ऐसे में संघटन गुटीय राजनीति को हवा देकर किसी तरह की रिस्क नहीं लेना चाहता है ।अब देखना है संगठन आखिर किस दिशा में अपने कदम बढ़ा कर भाजपा का अगला भविष्य तय करता है?
