इस बार बड़ावदा में स्वतंत्रता दिवस पर क्या हुआ नया जाने ?

0

बड़ावदा में कल्पना कुमावत ने लहराया तिरंगा,विकास का लिया संकल्प
बड़ावदा-शिरीष सकलेचा
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर यहां स्वतंत्रता दिवस अपार उल्लास एवं देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया यहां मुख्य समारोह कृषि उपज मंडी प्रांगण में हुआ जहां नगर की प्रथम महिला कल्पना राजेंद्र कुमावत में ध्वजारोहण किया। परंपरा अनुसार ध्वज की पूजा की गई उसके बाद प्रातः 9 बजे जब कल्पना ने पहली बार तिरंगा लहराया तो पूरा प्रांगण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। ,राष्ट्र गीत व मप्र गान के बाद नगर के कवि समरथ पाटीदार ,रितिक मालीवाड़ ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता प्रस्तुत की .मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन वरिष्ठ पार्षद अनिल अवस्थी ने किया। अध्यक्ष् श्रीमती कुमावत ,उपाध्यक्ष रशिद पठान, पार्षद श्रीमती पदमा हिंगड़ ,लखन पाटीदार आदि ने अपने विचार रखते हुए नगर विकास का संकल्प लिया।
संचालन भगवती प्रसाद शर्मा व आभार सीएमओ आर सी सिंदल ने माना। इस अवसर पर नगर के सभी स्कूलों के छात्र-छात्राएं शिक्षक गणमान्य नागरिक पत्रकार आदि मौजूद थे।
नगर परिषद कार्यालय पर उपाध्यक्ष रशीद पठान ने ध्वजारोहण किया नगर की विभिन्न संस्थाओं में भी ध्वजारोहण किए जाने के समाचार है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व यहां नगर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में निकाली गयी।
इस वर्ष मुख्य समारोह स्कूली छात्र छात्राओं की संख्या कम दिखाई दी लेकिन नगर वासियों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही क्योंकि इस बार लोगों में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कुमावत के पहली बार ध्वजारोहण कार्यक्रम को देखने का खासा उत्साह था। इस कार्यक्रम में महिला पार्षदों की लगभग पूरी उपस्थिति रही से मंच पर महिलाओं का राज दिखाई दे रहा था पार्षद पदमा हिंगड़ ने ओजस्वी भाषण देकर तालियां बटोरी। कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
यहां इस बार नई परिषद में ध्वज भी नया बनवाया गया। जिसको लेकर नगरवासियों ने हर्ष जताया। बताया जाता है कि यहां पिछले कई वर्षों से एक ही ध्वज चल रहा था अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र कुमावत की पहल पर यहां नया चमकीला ध्वज लहराया।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!