प्रभारी मंत्री परमार ने किया एसडीएम गेमावत को सम्मानित
भूमिका सवांददाता। झाबुआ
जिला मुख्यालय पर आयोजित 75 वा आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम में पेटलावद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिशिर गेमावत को पेटलावद अनुभाग में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मध्यप्रदेश शासन में मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सांसद गुमान सिंह डामोर, भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, कलेक्टर सोमेश मिश्रा, एसपी अरविंद तिवारी आदि उपस्थित थे।