क्या होगा 21 जून को जाने ?

0


विश्व योग दिवस आयोजन की तैयारियां जिले में भी
कलेक्टर  नरेन्द्र सूर्यवंशी ने बैठक में दिशा-निर्देश दिए

शिरीष सकलेचा रतलाम(ब्यूरो)

विश्व योग दिवस 21 जून  कोो मनाया जावेगा।  रतलाम जिले में भी इसकी तैयारी की जा रही है। पूरे जिले में योगाभ्यास आयोजन होंगे। आयोजन के सम्बन्ध में संबंधित विभागों द्वारा कार्ययोजना तैयार की गई है। तैयारियों को लेकर एक बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर  नरेन्द्र सूर्यवंशी ने योग दिवस आयोजन के सम्बन्ध में विभागवार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा, डीपीसी श्री एम.एल. सांसरी तथा अन्य अधिकारी, अशासकीय संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बताया गया कि विश्व योग दिवस के अवसर पर जिले में व्यापक स्तर पर स्कूली बच्चों से लेकर अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों द्वारा सहभागिता की जाएगी। जिला मुख्यालय पर बरबड विधायक सभागृह, महलवाडा में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा एक अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम बिलपांक में आयोजित होगा। कलेक्टर  सूर्यवंशी ने आयोजनों की रुपरेखा निर्धारित करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्षा के मद्देनजर नियोजित ढंग से योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिले के सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी होंगे।

बैठक में निगम आयुक्त  सोमनाथ झारिया, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्रीमती विनिता लोढा,  संजय दवे, योग प्रशिक्षक श्रीमती आशा दुबे भी उपस्थित थे।
इस बार अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मानवता के लिए योग की थीम पर बनाया जाएगा। सभी जनपदों एवं ग्रामों में भी आयोजन होगा। कार्यक्रम का प्रसारण टीवी, रेडियो के माध्यम से किया जाएगा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!