आखिर कब तक करे इंतजार ?

0

अटक रही हर किसी की सांस, कब होगी पूरी आस

भाजपा व कांग्रेस ने अभी तक नहीं की सूची जारी, हर कोई कर रहा इंतजार
बड़ावदा से शिरीष सकलेचा
भाजपा और कांग्रेस द्वारा नगर परिषद चुनाव हेतु अभी तक अपने उम्मीदवारों की अधिकृत घोषणा नहीं किया जाने से दोनों ही दलों के दावेदारों में असमंजस बना हुआ है। भाजपा की कल उज्जैन में संभागीय बैठक आयोजित की गई थी जिसमें संभाग की कई नगर पालिकाओं नगर परिषद के पार्षद प्रत्याशियों की चर्चाएं हुई उसके अंतर्गत बताया जा रहा है की अभी कुछ नगर परिषद के प्रत्याशियों लिए चर्चा बाकी रह गयी है। जिस पर आज चर्चा होना है। कल रात उज्जैन जिले की कई निकायों के पार्षदो की सूचियां जारी हो गयी। शोशल मीडिया पर इन सूचियों के आने के बाद हर कोई बड़ावदा भाजपा की सूची जानने को उत्सुक दिखाई दिया। देर रात तक लोग मोबाइल पर निगाह लगाए बैठे थे। लेकिन अभी तक सूची जारी नही होने से कईयों की सांस अटकी हुई है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लूनेरा ने बताया कि उज्जैन बैठक के बाद आज रात तक जिले की भी सभी सूचीया जारी कर दी जाएगी। सांसद अनिल फिरोजिया से इस संदर्भ में इस प्रतिनिधि ने चर्चा हेतु कॉल किया लेकिन उनका कॉल लगातार व्यस्त बताया जा रहा। भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि अभी भाजपा यह सभी दावेदारों को फार्म भरने हेतु निर्देशित कर दिया गया है टिकट तय होने के बाद नाम वापस ले लिए जाएंगे।
उधर कांग्रेस में भी अभी तक अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं हुई है। जिससे यहां भी असमंजस बरकरार है ।कांग्रेस कार्यकर्ता भी एक दूसरे को टिकट के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं।। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौहान ने बताया कि अभी सभी दावेदारों के फार्म भरे जा रहे हैं। अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा सम्भवत कल होगी उसके बाद शेष प्रत्याशी फॉर्म विड्राल कर लेंगे।
इस तरह भाजपा व कांग्रेस दोनों के टिकट था ही नहीं होने से आमजन को सूचना जारी होने का बेसब्री से इंतजार है। दोनों ही दलों के प्रत्याशी तय होने के बाद राजनीति माहौल एकाएक परवान पर चढ़ेगा। टिकट वितरण के बाद नगर की राजनीतिक दिशा अपना रुख तय करेगी।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!