तहसील कार्यालय पर क्यो लगी भीड़।

0
फार्म जमा कराने की अंतिम तिथि नजदीक आते ही बड़ी संख्या में भराये नामांकन,कल और बढ़ेगी संख्या
बड़ावदा-शिरीष सकलेचा
 नगर परिषद पार्षद हेतु नामांकन फार्म जमा कराने का काम तहसील  कार्यालय पर हो रहा है। 18 जनवरी दोपहर 3 बजे तक फार्म जमा किये जा सकेंगे।फार्म जमा कराने की  अंतिम तिथि  नजदीक आने से आज यहाँ बड़ी संख्या में फार्म जमा कराने वालों को भीड़ देखी गयी। भाजपा कांग्रेस सहित अन्य कई चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने अपने अपने फार्म जमा किए रिटर्निंग ऑफिसर राजेश श्रीमाल ने बताया कि गुरुवार को  27 फार्म जमा हुए हैं अब तक कुल  37 फार्म जमा हो चुके हैं।
    ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम चौहान ने यहां तहसील कार्यालय पर अव्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है । आपने इस प्रतिनिधि को बताया कि भरी गर्मी में यहां पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे मजबूरन लोगो को बाहर जाकर होटलों  पर या बॉटल  खरीद कर पानी पीना पड़ रहा है। वही धूप में बैठने के लिए  भी सही  इंतजाम नहीं है। छोटा टेंट लगा दिया गया है। आपने कहा कि  यहाँ होने वाली अव्यवस्थाओं को दूर किया जाना चाहिए।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!