भाजपा कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

0
1660573457017.jpg

1660573457017.jpg

भूमिका भास्कर संवाददात

अमन सिद्दीकी डिंडोरी की रिपोर्ट

 

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष नें भाजपा, जिला कार्यालय में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय व वीर शहीदों को नमन करते हुए नारे लगाए गए।

 

आजादी के 75वे अमृत महोत्सव पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि 15 अगस्त भारत के गर्व और सौभाग्य का दिवस है। यह पर्व हमारे हृदय में नवीन स्फूर्ति, नवीन आशा, उत्साह तथा देश-भक्ति का संचार करता है। स्वतंत्रता दिवस हमें इस बात की याद दिलाता है कि हमने कितनी कुर्बानियाँ देकर यह आजादी प्राप्त की है। जिसकी रक्षा हमें हर कीमत पर करनी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के 75वे वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं और हर घर मे राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। जो भारत की राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक है। इस बार हम स्वतंत्रता दिवस के पर्व को अधिक उत्साह, उमंग और जोश के साथ मना रहे हैं।

 

 

ध्वजारोहण कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाशचंद जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सुनील जैन, वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया, पूर्व विधायक दुलीचंद उरैती, कार्यालय प्रभारी राजेंद्र पाठक, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री व नगर परिषद अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र दुबे पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभात जैन, भानु प्रताप कोहली, जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को, नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, जिला मंत्री सपना जैन, जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आशीष वैश्य, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नरवदिया मरकाम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश छावड़ा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौर, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, दीपन खंपरिया, मानबहादुर सिंह, भागीरथ उरैती, राजकुमार बर्मन सुदील बरमैया, पार्षद कुवरिया मरावी मोहन सिंह राठौर, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, श्रद्धा सोनी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र कोहली, रजनी श्रीवास, मिथलेश मिश्रा, अर्चना गौतम, स्वप्निल क्षेतिजा, कुशलराज बिलैया, पीतांबर पाराशर, तरुण ठाकुर, मनी सैनी, चन्दर परमार, सचिन शुक्ला, यशवंत तोमर, शांतनु पाठक, कान्हा शर्मा, दुर्गेश जोगी,संदीप बर्मन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!