महाविद्यालय में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम।
महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम
जयसिंहनगर । मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेशानुसार शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत 14 अगस्त 2022 को महाविद्यालय परिसर में विभिन्न भवनों के सामने ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न कराया गया । जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय के कार्यालय के सामने श्री सतीश वर्मा सहायक प्राध्यापक द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इसके पश्चात् नया भवन के सामने डॉ. यदुवीर मिश्रा अंग्रेजी विभाग द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद मुख्य भवन के सामने डॉ. प्रकाश चंद्र पटेल सहायक प्राध्यापक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात कन्या छात्रावास परिसर में इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.सुनीता गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात कीड़ा विभाग परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यालय के सामने राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री उत्तम सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के गौरव एवं महत्त्व के बारे में बताया तथा छात्रों को हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने-अपने घरों में देश की आन बान शान तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. ममता पांडेय, डॉ. प्रमिला वास्केल, डॉ. कमलेश जयसवाल, श्री दिलीप शुक्ला, श्री मुनव्वर अली, श्री आदित्य शुक्ला, श्री रूद्र दत्त पांडेय (वरिष्ठ वकील) एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे । इस संपूर्ण कार्यक्रम में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के छात्र-छात्राओं एवं खेल विभाग के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
![]()

