अमरपुर | बोलेरो- मोटरसाइकिल की भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत।
भूमिका भास्कर संवाददाता
अमन सिद्दीकी डिंडोरी की रिपोर्ट
डिंडौरी | अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम घेवरी में स्कूल के पास समनापुर-बिछिया मुख्यमार्ग में दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 02 लोगों की मौत होने की सूचना मिली है, जानकारी के अनुसार बोलेरे वाहन क्रमांक CG22 9747 बिछिया की तरफ से आ रहे बाईक सवारों से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत मौके पर और एक कि इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक जुनवानी में संचालित जेडीईएस स्कूल के विद्यार्थि बताये जा रहे हैं, वही घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर पुलिस मौके पर पहुँच कर घटना की जांच कर रही हैं, बोलेरे वाहन चालक को ग्रामीणों के आक्रोश से बचाने के लिए ड्राइवर को पुलिस अपने साथ ले गई हैं। वही घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम का माहौल है
![]()

