धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
बटियागढ़।स्वतंत्रता दिवस की 75वीं सालगिरह को पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
बटियागढ़ तहसील में तहसीलदार आलोक जैन और पंचायत शहजादपुरा, नवनिर्वाचित सरपंच पं. नरेन्द्र कटारे बेलखेड़ी में पं. रूपकिशोर उदेनिया ने बटियागढ़ में विमलेश /करन सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर सुबह ध्वजारोहण किया। वहीं पंचायत में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार श्रीमती प्रीति पंथी, बाबू लकी सेन, शहजादपुरा पंचायत में उपसरपंच राजेश सिंह, शिक्षक ब्रजेश चौरसिया, बेलखेड़ी पंचायत में उपसरपंच सोबरन सिंह, शिक्षक संतोष जैन, सचिव अजय श्रीवास्तव सहित सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर तहसील बटियागढ़ में तहसीलदार आलोक जैन के द्वारा प्रशंसनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित भी किया गया। शहजादपुरा स्कूल के छात्र छात्राओं को द्वारा देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए सरपंच पंडित नरेंद्र कटारे के द्वारा छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए सभी शैक्षणिक संस्थानों की छात्र छात्राओं के द्वारा ग्राम में प्रभातफेरी निकाली गई छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाए जिससे गली-गली गूज उठी
