17 अप्रैल को मनाई जाएगी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती कार्यक्रम

0
IMG-20220415-WA0153.jpg

IMG-20220415-WA0153.jpg

17 अप्रैल को मनाई जाएगी भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जयंती कार्यक्रम,विशाल भव्य जयंती कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जबलपुर से आए कोरियोग्राफर धर्मपुर क्षेत्र अंतर्गत बच्चों को कर रहे हैं प्रशिक्षित,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेंद्र प्रताप सिंह पन्ना के विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के खनिज साधन एवं श्रम मंत्री

 पन्ना/अजयगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम देवपुर पिस्टा धर्मपुर अंतर्गत 17 अप्रैल 2022 को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का भव्य जयंती कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम के आयोजक भीम मिशन समिति अजयगढ़ जिला पन्ना मध्य प्रदेश है समिति द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम की विशालता इतनी है कि अभी तक इतना विशाल कार्यक्रम क्षेत्र में नहीं हुआ है इस कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं इसी तारतम्य में हम आपको जानकारी देना चाहते हैं कि कार्यक्रम में भजन सम्राट मनीष अग्रवाल अंगना पधारो महारानी ग्रुप की भव्य प्रस्तुति होने वाली है क्योंकि वह कार्यक्रम में आने वाले हैं एवं जबलपुर के एंकर रिया दिलाना पंडित प्रेरणा भारती सिंगर एवं वर्षा यादव सिंगर कार्यक्रम में आमंत्रित है जिनके द्वारा कार्यक्रम में मंच संचालन किया जाएगा एवं कार्यक्रम में चार चांद लगाए जाएंगे इसी तारतम्य में धर्मपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवपुर पिस्टा के बच्चों को कार्यक्रम के लिए पूर्व से ही प्रशिक्षित किया जा रहा है इसके लिए जबलपुर के कोरियोग्राफर मोहित कुर्मी एवं पूनम शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें समिति द्वारा वीडियो भी वायरल किए गए हैं जिनमें प्रशिक्षण करते हुए बच्चे देखे जा सकते हैं एवं इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन की खनिज साधन एवं श्रम मंत्री माननीय बृजेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि है

अंगना पधारो महारानी ग्रुप के संयोजक मनीष अग्रवाल द्वारा पूर्व में भी जन्माष्टमी पर्व पर ग्राम खोरा में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें उन्होंने अपनी अंगना पधारो महारानी टीम की शानदार प्रस्तुति दी थी जिसमें मुख्य अतिथि माननीय बृजेंद्र प्रताप सिंह पी रहे थे
इस वर्ष भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती पूरे देश भर में भव्य तरीके से मनाई जा रही है इसी तारतम्य में अजय गढ़ तहसील के देवपुर ग्राम पिस्टा में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया है

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!