बुलडोजर मेन के क्या है इरादे जाने?

0

बुलडोजर मेन नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने रतलाम कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया

माफियाओं को इशारो इशारो में समझाया

रतलाम।शिरीष सकलेचा
निवाड़ी से स्थानांतरित होकर आए नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा मंगलवार को कलेक्टर रतलाम का पदभार ग्रहण किया गया। वर्ष 2012 बैच के आईएएस सूर्यवंशी इसके पूर्व निवाड़ी के कलेक्टर थे। इसके अलावा देवास, उज्जैन, विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर सूर्यवंशी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत कलेक्टर सूर्यवंशी द्वारा कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों तथा कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया गया।
पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए नवागत कलेक्टर ने कहा कि वे रतलाम जिले में पहली बार पदस्थ हुए हैं लेकिन आसपास के शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसलिए रतलाम उनके लिए नया नहीं है। आपने स्पष्ट तौर पर कहा कि माफिया कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा, क्योंकि माफिया माफिया होता है और वह समाज का दुश्मन होता है। कलेक्टर सूर्यवंशी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में अधिकाधिक विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाना है। तत्कालीन कलेक्टर द्वारा चलाए गए विकास कार्यों को तेज गति देना उनका मकसद होगा। आप ने यह भी कहा कि करप्शन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। बुलडोजर मैन के नाम से जाने जाने वाले कलेक्टर सूर्यवंशी रतलाम के प्रसिद्ध कालिका माता मंदिर भी पहुंचे जहां आरती करने के पश्चात उन्होंने रतलाम की खुशहाली की प्रार्थना की । कलेक्टर कार्यालय में नवागत कलेक्टर से मिलने के लिए लोगो की आवाजाही लगी रही ।कई संगठनों ने पुष्पमाला उसे उनका स्वागत किया। तत्कालीन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने चार्ज ग्रहण कराने के पश्चात खरगोन की ओर विदाई ली। उनका भी कई संस्थाओं ने स्वागत किया ।
पदभार ग्रहण करने के बाद अब नवागत कलेक्टर जिले में किस तरह की अपनी कार्यशैली को इंगित करते हैं यह देखना होगा। जब रतलाम जिले के लोगों को यह पता चला कि सूर्यवंशी बुलडोजर मैन के नाम से जाने जाते हैं तो माफियाओं में खलबली मच गई है। खरगोन में कलेक्टर रहते हुए करोड़ों रुपए की शासकीय भूमि माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने वाले सूर्यवंशी क्या रतलाम में भी अपना कमाल दिखाएंगे ?आने वाला समय चुनावी साल है ऐसे में उनके लिए कार्य करना भी चुनौतियों भरा होगा ।राजनीतिक दबाव भी उन्हें मानसिक रूप से परेशान करेगा।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!