एक सरकारी शिक्षक को गजब का जुनून।

0
IMG-20220517-WA0130.jpg

IMG-20220517-WA0130.jpg

पूरक प्राप्त विद्यार्थीयो को नि :शुल्क 
कोचिंग दे रहे शिक्षक चौधरी 
———–
कृषि विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व विषय मे दी जा रही कोचिंग 
       संजय पी.लोढ़ा । झाबुआ 
  पेटलावद के  शिक्षक भरत चौधरी की जो वर्तमान मे अपनी सेवा शासकीय प्राथमिक विद्यालय नया नगर( करडावद) में दे रहे हैं, परन्तु पूर्व वर्षो मे वो उत्कृष्ट विद्यालय पेटलावद व माडल स्कूल पेटलावद मे कक्षा 12 वी के बच्चो को कृषि विज्ञान व गणित विषय पढ़ाते रहे थे । और उस विषय में पूरे जिले मे अपनी इस विशेषज्ञता का लोहा मनवाया था । और उनके पढाये बच्चो ने जिले की प्राविन्य सूची में प्रथम स्थान पर रहने के साथ ही कई विधार्थी मुख्य मंत्री से लेपटॉप योजना का लाभ ले चुके हैं l
वर्तमान समय में कक्षा 12 वी विषय मे जिले मे कृषि विज्ञान एवं गणित के तत्व का परीक्षा परिणाम बिगड़ा है उसी को दृष्टीगत रखते हुए प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने हर बार की तरह इस बार भी विद्यार्थीयो को नि:शुल्क कोचिंग दे रहे हैं जो भी छात्र इस विषय में फैल हुवे है वो शिक्षक भरत चौधरी से 8871998999 पर संपर्क कर नि :शुल्क कोचिंग प्राप्त कर सकते हैं l

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!