पेटलावद तहसील के ग्राम झकनावदा में जन-जन की आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र भगवान महादेव शिव परिवार हनुमान जी श्री नवग्रह श्री भैरवनाथ यति महाराज प्रतिष्ठा एवं पंचकुंडत्मक महारुद्र एवं शतचंडी महायज्ञ भागवत ज्ञान गंगा महासंगम महोत्सव का आयोजन
21 मई से 27 मई तक किया जा रहा है ।
जिसमें परम श्रद्धेय 1008 श्री महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी जी महाराज 1008 रामेश्वर गिरी जी महाराज सिंघेश्वर धाम 1008 योगेश जी महाराज बालीपुर धाम 1008 दयाराम जी महाराज पीपलखुटा अपना सानिध्य प्रदान करेंगे इस प्रतिष्ठा महोत्सव महोत्सव में प्रतिदिन रात्रि में धार्मिक सांस्कृतिक एवं भक्ति संगीत का कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा समिति के मुख्य संरक्षक भूपेंद्र सिंह राठौर अध्यक्ष गोपाल राठौड़ मुख्य परामर्शदाता श्री राम जोशी संयोजक प्रदीप पालरेचा सचिव हरिराम पडियार और राजेंद्र मिस्त्री ने क्षेत्र की समस्त जनता से इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेंने का अनुरोध किया है।