पेट्रोल पंप संचालक ध्यान रखे इन बातों का।

0
  • उपभोक्ता नहीं हो परेशान, रखें इस बात का ध्यान —-
    पेट्रोल-डीज़ल की आपूर्ति सुचारू रूप से किया जाना सुनिश्चित करें -कलेक्टर  सूर्यवंशी
    शिरीष सकलेचा।रतलाम (ब्यूरो)
    कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर  एम.एल. आर्य द्वारा जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित कर निर्देशित किया गया कि जिले में पेट्रोल डीज़ल की आपूर्ति सुचारू रूप से किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन पेट्रोल पंप पर रिज़र्व स्टॉक लग जाए उसकी सूचना जिला आपूर्ति अधिकारी अथवा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को लिखित में दी जाए। श्री सूर्यवंशी ने निर्देशित किया कि त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन में आवश्यकतानुसार पेट्रोल डीज़ल की आपूर्ति की जाना सुनिश्चित करें ।
     आर्य ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि स्थानीय निकाय निर्वाचन के तहत जारी आदेश अनुसार 1 हज़ार लीटर पेट्रोल एवं 2 हज़ार लीटर डीजल रिज़र्व रखनासुनिश्चित करें। बैठक में एचपीसीएल कंपनी के सेल्स ऑफिसर संदीप गोस्वामी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। पिछले वर्ष माह जून 2021 के विरुद्ध इस माह जून 2022 में मांग 40 प्रतिशत  की वृद्धि दर्ज की गई है। निजी कंपनी रिलायंस, नायरा एनर्जी के पंप पर आपूर्ति नहीं होने से आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल पंप पर मांग बढ़ गई है ।
    आईओसीएल कंपनी के सेल्स ऑफिसर श्री गजेंद्र मालीवाड़ ने बताया कि आईओसीएल के पंपों पर जिले में स्थित बांगरोद टर्मिनल से आपूर्ति की जाती है,  इसलिए आपूर्ति की कोई समस्या नहीं है । बैठक में विभिन्न कंपनियों के सेल्स ऑफिसर, सहायक नियंत्रक नापतोल  नसीम खान, जिला आपूर्ति अधिकारी  एस.एच. चौधरी, सहायक आपूर्ति अधिकारी  आनंद गोले, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रश्मि खम्बोटे सहित पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!