आकाशीय बिजली से सावधानी बरतें।

0

विशाल महानंद, बालाघाट भूमिका भास्कर- वर्षा ऋतु में आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु एवं जल-धन हानि हो जाती है। थोड़ी सावधानी बरती जाये तो इससे बचा जा सकता है और नुकसान कम हो सकता है। अगर किसान भाई बिजली गिरने वाले इलाके में हैं, तो खुले खेतों, पेड़ों के नीचे, पहाड़ी इलाकों, चट्टानों के आस पास बिल्कुल न जाएं। इस के साथ ही धातुओं के बर्तन धोने से बचें, नहाने से बचें । बारिश और जमा पानी में खड़े होने से बचें। इसके अलावा छाते का इस्तेमाल भी न करें और बिजली के हाइटेंशन तारों और टावर से दूर रहें । अगर आपके आसपास पेड़ है तो पेड़ की ऊंचाई के चार गुना दूर खड़े हो जाये।
बिजली गिरने की स्थिति में किसान भाई घर के अंदर चले जाएं। अगर आप कहीं बाहर हैं और घर जाना संभव नहीं है, तो सब से पहले खुली जगह पर ही कान बंद कर के घुटनों के बल बैठ जाएं। अपने शरीर को बहुत ही कम स्थान में समेट ले ताकि बिजली गिरने की स्थिति में आप पर कम प्रभाव हो, इससे खतरा टल सकता है। इसके बाद घर चले जाएं। जिले में बिजली गिरने की सम्भावना देखते हुए किसान भाईयों के लिए चेतावनी है कि जानवरो को जैसे गाय, भैस, बकरी आदि को खुले में चराते वक्त सावधानी बरते ।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!