विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले ने अस्पताल को क्या दी सौगात, जाने।
निवास (मंडला)
दिन शनिवार को निवास विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास को विधायक निधि से एम्बुलेंस की सौगात दी है , बता दें की कोरोना काल में निवास विधायक द्वारा अस्थायी एम्बुलेंस की व्यवस्था भी की गयी थी और आज निवास अस्पताल को एम्बुलेंस की सौगात दी।
बता दें की निवास से मंडला – जबलपुर जैसे शहरों की दूरी 70 किलोमीटर है जिसमे समाज के अंतिम पंक्ति के लोगो को शहर जाने में परेशानी होती थी , एम्बुलेंस की सुविधा मंडला निश्चित ही उन्हे लाभ होगा।
निवास विधायक ने बताया की 4 नए उप स्वास्थ्य केंद्र का कार्य भी शुरु हो चुका है उन उप स्वास्थ्य केन्द्रो में बिझौली,भीकमपुर, खमरिया और भलवारा शामिल है। जो लगभग एक करोड़ चौसठ लाख की राशि से करवाए जा रहे हैँ । जो एम्बुलेंस दी गयी है वो अस्पताल की सम्पत्ति है उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी स्वास्थ्य विभाग निवास की है, वहीं विधायक ने कहाँ की एक्स-रे , लेब टेस्ट आदि भी सुचारु रूप से जार
कार्यक्रम में निवास विधायक डॉ.अशोक मर्सकोले , ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तारा सिंह परसते , चैनसिंह वरकडे, अशोक बड़गैया , आशा बर्मन , संजय जायसवाल,/मोहित साहू ,हितेंद्र गोस्वामी (पायलट) , आनंद पाठक , आकाश बड़गैया , फदाली सिंगरोरे उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग से विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ विजय पैगवार , बीपीएम घनश्याम पटेल , बीईई सूरज डोंगरे , एलएचव्ही , एएनएम एमपीडवल्यू सहित समस्त कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित जैन ने किया।
![]()

