बस स्टेण्ड बनकर रह गया पर्सनल पार्किंग एरिया , बस ऑपरेटर परेशान।

0
Picsart_22-12-17_14-52-32-038.jpg

Picsart_22-12-17_14-52-32-038.jpg


दीपक जैन निवास (मंडला)

निवास नगर स्थित एकमात्र बस स्टैंड पार्किंग स्थल बनता हुआ नजर आ रहा है बस स्टैंड जहां बसों का आना-जाना होता है वहीं बस तो कम लोगों की पर्सनल गाड़ियां ज्यादा खड़ी हो रही हैं।

बता दें कि निवास सड़क मार्ग से पुलिस, जबलपुर,मेहदवानी शहपुरा,कुंडम,कालपी आदि नगरों से जुड़ा हुआ है जहाँ जाने वाली बसें आती – जाती रहती हैं , लेकिन स्टेण्ड में वाहन खड़े रहने के कारण बस ऑपरेटर्स को बसों को लाने – ले – जाने एवं पार्क करने में बेहद समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

संबंधित विभाग भी इस ओर ध्यान नही दे रहा जिस कारण बस ऑपरेटर्स रोड से ही यात्रिओं को बैठाने एवं उतारने के लिए मजबूर है।

—इनका कहना है—

यह कि निवास मनेरी रोड निर्माण के दोरान आधी बस स्टेंड की जगह रोड में चली गई है बस स्टैंड आधी जगह बची है उसमें भी फोर व्हीलर का कब्जा है।

-यशवंत “अल्लू” चौकसे , खैरावाली ट्रेवल्स संचालक,निवास

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!