राकेश दायमा ने उद्योग मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा से क्यों की मुलाकात ,जाने।
राकेश दायमा ने आलोट विधानसभा क्षेत्र में लघु उद्योग स्थापित करने हेतु उद्योग मंत्री सकलेचा से चर्चा कर मांग पत्र दिया
आलोट का नाम 100 क्लस्टर की सूची में होगा शामिल
शिरीष सकलेचा। बड़ावदा
आलोट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से चुनाव लड़ने के इच्छुक राकेश दायमा ने अपनी सक्रियता सब बड़ा दी है। क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर वे मंत्रियों से मिलते नजर आ रहे है विधानसभा क्षेत्र में लघु उद्योग स्थापित करने हेतु दायमा शुक्रवार को कोठी पैलेस इन्दौर में उद्योगमंत्री ओमप्रकाश सकलेचा से मिले व आलोट विधानसभा की कृषि एवं भौगोलिक स्थिति से अवगत कराकर शासन एवं निजी भागीदारी से पीपीडी औद्योगिक क्षेत्र स्थापित कर उद्योग लगवाने हेतु मांग पत्र दिया।आपने कहा कि इससे क्षेत्रवासियों को एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सकेगा।
उद्योगमंत्री सकलेचा ने आश्वासन दिया है कि आलोट विधानसभा क्षेत्र का शिघ्र ही 100 कलस्टर क्षेत्र की सूची में नाम शामिल कर शीघ्र ही लघु उद्योग की सौगात क्षेत्रवासियों को देने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर केबिनेट मंत्री सकलेचा एवं वहीं दुसरी ओर भागवत कथा के दौरान केबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट का शाल माला एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।
कार्यक्रम पश्चात बतौर मुख्य अतिथि सकलेचा के साथ नवीन औघोगिक अत्याधुनिक मशीनों की प्रदशर्नी का मुआयना किया गया। इस कार्यक्रम में देश प्रदेश के प्रख्यात उद्योगपतियों ने भी हिस्सा लिया। दायमा के साथ नागदा के राजेश सकलेचा, सुमित मोहता आदि मौजूद थे।
![]()

