भाजपा मंडल निवास की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न।
निवास (मंडला)
भारतीय जनता पार्टी मंडल निवास की अति महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित हुई इस बैठक में निवास विधानसभा के प्रभारी श्री आर.के तिवारी जी का मार्गदर्शन प्राप्त समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ , बैठक में पूर्व विधायक माननीय रामप्यारे कुलस्ते जी , निवास मंडल के यशश्वी अध्यक्ष आकाश पाण्डेय जी , एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के मोर्चा अध्यक्ष , महामंत्री एवं जिले के पदाधिकारी एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे…
![]()

