निवास मड़ई में निवास पुलिस और नगर परिषद का अमला रहा सक्रिय।

0
IMG-20221217-WA0023.jpg

IMG-20221217-WA0023.jpg

निवास (मंडला)

ज्ञात हो कि विगत दो दिनों से निवास मड़ई भरी हुई है , जिसमे हजारों की संख्या में लोग मड़ई का आनंद ले रहे है। साल भर में भरने वाली मड़ई का इंतजार लोगों को पूरे वर्ष रहता है और मड़ई भरते ही लोग सपरिवार मड़ई घूमने आते है।
बता दें की मड़ई में लाखों का व्यापार भी होता है , मड़ई में दूर दूर से व्यवसायी व्यवसाय करने आते है और अच्छा लाभ अर्जित करके जाते हैं।
बता दें की मड़ई में इस बार कपड़ो,कंबलों,मिठाई आदि का जमकर विक्रय हुआ है , और झूला व्यवसायियों की तो मड़ई में चांदी ही थी छोटे बड़े सभी झूलों में लोगो की भीड़ लगी रही , मौत का कुआँ भी लोगों के लिये आकर्षण का केंद्र रहा ।

सुरक्षा व्यवस्था रही मजबूत

वहीं इतनी बड़ी मड़ई में सुरक्षा भी बेहद जरूरी हो जाती है निरंतर मड़ई में थाना प्रभारी निवास एसएस सोलंकी के कुशल नेतृत्व में सम्पूर्ण पुलिस बल मड़ई में गस्त करता रहा और तैनात रहा जिसकी निगरानी स्वयं थाना प्रभारी श्री सोलंकी करते नजर आये।
वहीं नगर परिषद निवास का अमला भी प्रथम दिवस से ही मड़ई में तैनात है और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा रहा , समस्त , बता दे की मड़ई स्थल में प्रवेश पर ही एक बेहद बड़ा गड्डा हो गया तो जो बहुत घातक सिद्ध हो सकता था किन्तु सुरक्षा की दृष्टि से नगर परिषद ने मड़ई के एक दिन पूर्व ही अस्थाई रूप से सही कर दिया है।

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!