मानव अधिकार आयोग सचिव श्री जैन ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण।

0
मानव अधिकार आयोग सचिव श्री जैन ने किया केंद्रीय जेल का निरीक्षण

सागर 17 नवंबर 2021
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के सचिव श्री शोभित जैन ने सागर स्थित केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक श्री राकेश बांगड़ सहित जेल स्टाफ मौजूद था।
मानव अधिकार आयोग के सचिव श्री जैन ने केंद्रीय जेल सागर की रसोईघर, हथकरघा केंद्र, व्हीसी रूम, लीगल हेल्प डेस्क रूम सहित महिला वार्ड की व्यवस्थाएं देखी। श्री जैन ने महिला वार्ड में पहुंचकर महिलाओं से भोजन को लेकर पूछताछ की। श्री जैन ने केंद्रीय जेल में हथकरघा केंद्र का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बनाए जा रहे कपड़ों को भी देखा। 

Loading

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don`t copy text!